Skip to main content

द हिलिंग नाईफ !

 द हिलिंग नाईफ !

सत्रह साल का जॉर्ज, व्हाईट रशिया के नौदल विभाग में लेफ्टनंट  हुद्देपर कार्यरत था बोल्शेविक सेना के एक गुट के खिलाफ शुरू किये हुए एक आघाडी पर उसको भेजा जाता है किनारपट्टीपर उतरने के  बाद उसके टुकड़ी को बोल्शेविक खंदक पर आक्रमण करने का आदेश मिलता है जॉर्ज उसके दल का नेतृत्व करके खंदकपर घमासान चढ़ाई कर देता है भयंकर गोलाबारी शुरू हो जाती है खन्दक में घुसकर संगीन और तलवारों की घनघनाती आवाज शुरू हो जाती है घायल सैनिकों को बेस कँपपर वापस भेजकर उनकी जगह नए सैनिक आते रहते है इस लड़ाई में जॉर्ज के एक दोस्त को गोली लग जाती है गोली लगी हुई देखकर जॉर्ज उसके बदले कुमक भेजकर दोस्त को इलाज के लिए बेस कँपपर भेज देता है

शाम होते होते लड़ाई का जोर धीमा हो जाता है  दोनों सेना के जवान योग्य अंतर रखकर अपने-अपने मोर्चे पक्के कर देते है रात को बेस कँप वापिस आने के बाद जॉर्ज अपने घायल सैनिकों की पूछताछ करते-करते मशाल और अलाव  के प्रकाश के सहारे अस्थायी रूप में खड़े किये हुए उपचार केंद्र में अपने दोस्त को ढूँढ निकालता है  दोस्त गंभीर हालत में घायल होकर ग्लानी में गया हुआ होता है केंद्र पर पारिचारिका के पास जॉर्ज अपने दोस्त की तबियत की हलचल पूछता है पारिचारिका बताती है की उसके पसलियों में गोली घुस गयी है और वह उसके फेफड़ों को नुकसान कर रही है इस बेस कँपपर शल्य-चिकित्सक  नहीं होने के कारण गोली को निकालना संभव नहीं है अत: वह कुछ घंटों का ही साथी है

जॉर्ज बहुत देरतक विचार करता है गोली निकाली नहीं जा सकी तो दोस्त का बचपाना मुश्किल है, तो फिर इस आपत्कालिन स्थिती में मैं ही शल्यचिकित्सका  क्यों न करू? पारिचारिका की सहाय्यता से अपना कॉम्बॅट  नाईफ आग में लाल होने तक  तपाकर जॉर्ज अपने दोस्त को लगी हुई गोली निकाल देता है

शल्य-चिकित्सा होने के बाद जॉर्ज बेस कँपपर बैठा रहता है. उसके मन में विचार आता है, आजतक मैंने इस छुरे से अनेक लोगों को घायल कर दिया, अनेक लोगों की जान ले ली, आज पहलीबार किसीको जीवनदान दिया, किसीके प्राण बचाएं

सुबह होते होते दोस्त की तबियत सुधर जाती है और वह मृत्यु के प्रवेशद्वार से बाहर निकल आता है दोस्त को अच्छा हुआ देखकर जॉर्ज उसके जीवन का महत्त्वपूर्ण निर्णय ले लेता है, आजतक मैंने छुरी चलाने की यह मेरी कुशलता का उपयोग लोगों के प्राण लेने के लिए इस्तेमाल किया, अभीसे यह मैं लोगों के प्राण बचाने के लिए इस्तमाल करूँगा

पुस्तक के आगे का भाग एक सैनिक एक शल्यचिकित्सक कैसे बन जाता है इसकी विलक्षण कथा मुझे पसंद आये किताबों में से एक किताब द हिलिंग नाईफ

छुरा वही! 

लेकिन कुछ लोग उसको किसीकी हत्या करने के लिए इस्तेमाल करते है

तो कुछ लोग अपने देशबंधुओं के संरक्षण करने के लिए इस्तेमाल करते है,

तो कुछ लोग प्राण बचाने के लिए!!

एक सैनिक को उसके शस्त्रसंग्रह में से छुरे को मैं आदमियों को मारने के बजाय आदमियों की जान बचाने के लिए कर सकता हूँ इस विचार का अवचित हुआ दर्शन इस कथा में मन को छू लेता है

हमारे मन में भी ऐसे असंख्य विचार आते रहते है, यह आंतरिक आवाज सुनकर

उस विचार को आत्मसात करे इसलिये के लिये  हम जागरूक  है  क्या?

अगर जागरूक है और विचारभी समझा है

  तो  उसके अनुसार कृति करने के लिऐ  

जॉर्ज जैसी जागरूकता और कृतिशील निश्चय करने की क्षमता हममें  है क्या?

ऐसाही विचार अवचित रीतिसे एक जवान वकील के मन में दक्षिण आफ्रिका के पीटरमेरीट्जबर्ग रेलवे स्टेशनपर उसको ढकेल देने के बाद आ गया यह विचार आत्मसात करनेलायक वह युवक सावध था, और इस जागरूकता के कारण ही  वह युवक महात्मा बन गया

ऐसेही अचानक एक युवक के सामने एक महारोगी आ गया उस महारोगी को देखकर पहले भयानक घृणा लगी, लेकिन उस रोगी से दूर न होते हुए मैनेही उसकी देखभाल करनी चाहिएयह मन में आया हुआ  विचार आत्मसात करनेलायक वह युवक सावध था, और इसी जागरूकता के कारण वह युवक महासेवक बन गया

ऐसेही एक युवा के पीछे बंदरों का झुण्ड लगा हुआ था पीछा करनेवाले बंदरों से भागते हुए युवा को देखकर एक साधू ने कहा , “अरे! क्यों भागते हो? पीछे मुड़ो और उनका सामना करो उस समय ओ साधुबाबा, आप क्यू सलाह देरहे हो आपदा तो मेरे उपर आई है ऐसा जवाब न देते हुए आपदाओं से भागना नहीं, उनका डटकर मुकाबला करनायह सन्देश आत्मसात करनेलायक वह युवक  सावध था, इसी जागरूकता के कारण वह योद्धासंन्यासी बन गया

अंतर्मन में उमड़े हुए विचार, अंतरात्मा की आवाज सुनकर उसे आत्मसात करनेलायक जागरूकता होने से किलिंग नाइफयह ‘हिलिंग नाइफ बन सकता है

अत: समर्थ रामदास स्वामीजी श्रीरामजी के पास बिनतियों करते है,

 सावधपण मज दे रे राम : सावधानता मुझे देदो  रे रामा!

                                                                     प्रशांत दिवेकर

   ज्ञान प्रबोधिनी, पुणे 

       

 

Comments

Popular posts from this blog

वंदे गुरु परंपरा

वंदे गुरु परंपरा गुरुपौर्णिमा   अर्थात   ज्ञानाच्या   परंपरांचे   पाईक   होण्याचा   दिवस इमं विवस्वते योगं प्रोत्कवानहमव्ययम् । विवस्वान् मनवे प्राह मनुरिक्ष्वाकवेऽब्रवीत । । (४-१) भगवद् गीतेत देखील श्रीकृष्ण अर्जुनाला उपदेश करताना ज्ञानाच्या परंपरेचा दाखला दिला आहे. ते म्हणतात ‘ मी हा अव्यय ( अविनाशी ) योग सूर्याला सांगितला. सूर्याने मनुला सांगितला व मनूने  इक्ष्वाकू   सांगितला.  भारतीय परंपरेत नवीन ज्ञानतत्वाज्ञाच्या शाखांची मांडणी करताना देखील असा गुरु परंपरेचा वारसा सांगितला जातो. कारण ज्ञानाच्या परंपरेच्या संक्रमणातूनच ज्ञान वृद्धिगत होत जाते.                ज्ञान   प्रबोधिनीने   पथकाधिपती   म्हणून   समर्थ   रामदास ,  स्वामी   दयानंद ,  स्वामी   विवेकानंद   आणि   योगी   अरविंद या चार व्यक्तींचा स्वीकार केला आहे.   त्यापैकी एक म्हणजे समर्थ रामदास! कवि   वामन   पंडितांनी   समर्थांची ...

Vande Guru Parampara

  Vande Guru Parampara Guru Purnima – Honouring Our Gurus, Upholding the Tradition इमं विवस्वते योगं प्रोत्कवानहमव्ययम् । विवस्वान् मनवे प्राह मनुरिक्ष्वाकवेऽब्रवीत । । (४-१) In the Bhagavad Gita, while advising Arjuna, Lord Krishna gives an example of the tradition of knowledge. He says, “I imparted this indestructible Yoga to the Sun (Vivasvan), who passed it on to Manu, and Manu, in turn, passed it on to Ikshvaku.” In the Indian tradition, whenever new knowledge or philosophy is presented, the legacy of the Guru's tradition is also acknowledged—because knowledge flourishes only when its lineage is preserved and passed on. Jnana Prabodhini has accepted four great personalities—Samarth Ramdas, Swami Dayananda, Swami Vivekananda, and Yogi Arvind—as its visionaries, and pathfinders who have shaped Jnana Prabodhini ideals and direction. Today, let us learn about Samarth Ramdas. The poet Vaman Pandit praises him with the following verse. शुकासारखे पूर्ण वैराग्य ज्याचे...

महाराष्ट्रधर्म

                                                                                       महाराष्ट्रधर्म १९९९ साली महिनाभराच्या ईशान्य भारत दौऱ्यात गुवाहाटी येथे केशवधाम कार्यालयात पूर्वांचलातील कामांचा परिचय करून घेण्यासाठी गेलो होतो. ज्यांना भेटायचे होते त्यांची वाट पाहत कार्यालयात बसलो होतो. एक आजोबा कार्यालयात डोकावले. बाहेरचे पाहुणे आहेत हे लक्षात आल्यावर त्यांनी , “ कुठून आलात ? किती दिवस प्रवास आहे ? काय काय पाहिले ?” अशी चौकशी केली. महाराष्ट्रातून आलो आहोत हे कळल्यावर त्यांनी आम्हाला विचारले , “ तुम्ही रायगडावर जाऊन आला आहात का ?” आम्ही “हो , रायगड पाहिला आहे ,” असे सांगितल्यावर त्या आजोबांनी एकदम आम्हाला साष्टांग नमस्कार केला. आम्ही गोंधळलो. “काय झाले ?” म्हणून त्यांना   विचारले. मग आमच्या शेजारी बसत फालूदा   म्...